ईदगाह मेन गेट के पास BH सीरीज कार में संदिग्ध स्थिति में दिखे युवक-युवती, मचा हंगामा

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Apr, 2026 12:04 PM

bhopal eidgah bh series car incident sparks chaos

मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मेन गेट के बाहर एक BH सीरीज नंबर की कार में एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हुए देखे गए।

भोपाल: (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मेन गेट के बाहर एक BH सीरीज नंबर की कार में एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हुए देखे गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब स्थिति पर शक जताते हुए पूछताछ शुरू की, तो मामला अचानक तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही आसपास के युवकों ने कार में मौजूद लोगों से सवाल-जवाब किए, उसी दौरान कार में सवार लोग वहां से तेजी से निकल गए। इस पूरी घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि BH सीरीज नंबर उन वाहनों को जारी किया जाता है जो केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मी या ऐसे निजी क्षेत्र के कर्मचारी जिनका काम 4 या उससे अधिक राज्यों में होता है, उनके लिए मान्य होता है। इसी कारण यह मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग रात्रि गश्त को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!