बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 01:48 PM

there was a commotion on the betul nagpur national highway

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा बानूर खापा...

 

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा बानूर खापा के पास एक ढाबे के नजदीक उस समय हुआ, जब झिरी खापा निवासी सुखराम भूरा (36) अपने साथी तुलसीदास मस्कोले के साथ ससुंद्रा क्षेत्र से लौट रहे थे।

दोनों रास्ते में एक ढाबे पर भोजन के लिए रुके थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सुखराम भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गणेश सहित दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुखराम भूरा को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक सुखराम खेती-किसानी का कार्य करते थे और अपने परिवार के बड़े सदस्य थे। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमाटर्म कराकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा घायलों का उपचार जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!