MP में 9, 10 और 11 अप्रैल तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इन जिलों में तांडव मचाएगी आंधी-बारिश; अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 08:12 AM

the meteorological department has predicted that thunderstorms and rain will wr

मध्य प्रदेश: आज यानी 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखने वाला है। इसके चलते कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि कल शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद शनिवार को करीब...

मध्य प्रदेश: आज यानी 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखने वाला है। इसके चलते कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि कल शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद शनिवार को करीब 32 जिलों में आंधी-बारिश तांडव मचाएगी। मौसम विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
9 अप्रैल को प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। जबकि कल यानी 10 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सीधे शब्दों में बात करें तो प्रदेश में आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।    

11 से फिर बिगड़ेगा मौसम, 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसका असर एमपी में देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जिनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, निवाड़ी, मैहर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की
60 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम, आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। साथ ही, किसानों से अपनी फसलों को लेकर सतर्क रहना होगा। मौसम में आने वाले इस बदलाव के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!