Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 10:50 AM

भोपाल (काबिज खान): भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) ने संगठनात्मक अनुशासन को सख्ती से लागू करते हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 40 पदाधिकारियों को निष्क्रियता के चलते होल्ड (पद स्थगित) कर दिया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल 2026 को जारी...
भोपाल (काबिज खान): भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) ने संगठनात्मक अनुशासन को सख्ती से लागू करते हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 40 पदाधिकारियों को निष्क्रियता के चलते होल्ड (पद स्थगित) कर दिया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। जारी आदेश के मुताबिक संबंधित पदाधिकारी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे थे। ऐसे में संगठन ने अनुशासन, जवाबदेही और कार्यक्षमता को प्राथमिकता देते हुए यह सख्त कदम उठाया है।
_page-0001.jpg)
इन जिलों में असर
इस कार्रवाई की जद में प्रदेश के कई जिले आए हैं, जिनमें सिवनी ,रीवा, धार, सतना, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सागर, सीधी, बैतूल, इंदौर, विदिशा, जबलपुर, रतलाम, भोपाल, ग्वालियर सहित अन्य जिले शामिल हैं। सूची में जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी स्तर के पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
_page-0002.jpg)
3 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तांकि संतुलन बना रहे
पुष्पेंद्र सिंह रावत (अलीराजपुर)
मयंक जाट (रतलाम)
अनुप सिंह चंदेल (रीवा)
एमपी कांग्रेस ने इस कार्रवाई को बताया महत्वपूर्ण कदम
इसी घटनाक्रम पर Madhya Pradesh Congress Committee के महासचिव राजा बघेल (Raja Baghel) का बयान भी सामने आया है। राजा बघेल ने इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन और जवाबदेही तय करने वाला आवश्यक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केवल पद पर बने रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को मैदान में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करना होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई से पार्टी में ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और भविष्य में भी संगठन को परिणाम आधारित बनाने के लिए ऐसे फैसले जारी रहेंगे। वहीं, युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि संगठन में अब सक्रियता ही पहचान होगी, जबकि निष्क्रियता पर सख्त कार्रवाई तय है।