मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार, 24 से अधिक घायल; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 03:00 PM

tractor trolley carrying labourers met with an accident

हरदाः हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना में 24 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना  खुदिया और...

हरदाः हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना में 24 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना  खुदिया और जिनवानिया गांव के बीच हुई।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज सिराली में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ज्यादातर घायल मजदूर नाबालिग लड़कियां हैं, जो नीमढाना और पदाल्दा गांव की रहने वाली हैं। ये लोग खुदिया गांव में काम करके वापस जिनवानिया जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर का स्टेयरिंग खराब हो सकता है या गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया होगा, जिससे हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि करीब 60 मजदूरों को पहले एक पिकअप गाड़ी से लाया गया था। बाद में उन्हें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर काम पर ले जाया गया था, जिनमें से एक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों के अच्छे इलाज के निर्देश दिए हैं। इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!