MP के मुरैना में बड़ी वारदातः रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला, हुई दर्दनाक मौत; आरोपी फरार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Apr, 2026 12:41 PM

major incident in morena mp sand mafia crushes forest guard

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां बुधवार सुबह अवैध रेत माफिया ने एक बार फिर हिंसा की। चंबल क्षेत्र में अवैध रेत ले जाने पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने...

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां बुधवार सुबह अवैध रेत माफिया ने एक बार फिर हिंसा की। चंबल क्षेत्र में अवैध रेत ले जाने पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला है। उनकी मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि आरोपी मौके पर फरार हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव के पास हुई। जहां अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 लोगों की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर रेत माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी चालक विनोद कोरी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

इस घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई हैं। हमले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अवैध रेत से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!