कांग्रेस को लहर में लाने के लिए मैदान में उतरे पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बोले- ग्वालियर-चंबल की अनदेखी अब और नहीं सहेंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Feb, 2026 09:08 PM

former leader of the opposition enters the field to bring congress to a wave

चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने बड़ी बात कही है। अजय सिंह ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल की अनदेखी अब और नहीं सहेंगे।

ग्वालियर (अंकुर जैन): चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने बड़ी बात कही है। अजय सिंह ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल की अनदेखी अब और नहीं सहेंगे। दरअसल अपने ग्वालियर-चंबल प्रवास के दौरान पहले दिन उन्होंने ग्वालियर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन सृजन अभियान को तेज करने का संदेश दिया।

PunjabKesari

कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता-राहुल सिंह

अजय सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और जब तक कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा की परंपरा को फिर से मजबूत करना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!