भाजपा नेता की दादागिरी! महामंत्री पद पर रहते हुए कर रहे नौकरी, SC-ST शिक्षक संगठन ने की तत्काल हटाने की मांग

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2026 06:55 PM

bjp leader doing government job while holding the post of general secretary

हरदा के स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा मुख्य रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज में पदस्थ शिक्षक बसंत राजपूत...

हरदा (राकेश खरका) : हरदा के स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा मुख्य रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज में पदस्थ शिक्षक बसंत राजपूत, जो भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भी हैं, कॉलेज परिसर में लगातार राजनीतिक कार्य कर रहे हैं।

PunjabKesari

इसी मुद्दे को लेकर एससी-एसटी शिक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि शासकीय सेवा में रहते हुए किसी भी शिक्षक द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना सेवा नियमों का उल्लंघन है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

PunjabKesari

संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही कॉलेज परिसर को राजनीति से मुक्त रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं। वही स्वामी विवेकानंद कॉलेज की प्रचार्य संगीता बिले ने कहा बसंत राजपूत को भागीदारी समिति के द्वारा उन्हें अतिथि विद्वान के रूप में नियुक्त किया है। इस मामले में पत्र लिखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!