कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, बोले- मेरे पिता ने भी कोशिश की थी, भाजपा ने नहीं किया

Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2026 12:58 PM

atif aqeel raised the demand to declare cow as the national animal

मध्य प्रदेश में गौ माता को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस के मुस्लिम विधायक Atif Aqueel ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में गौ माता को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस के मुस्लिम विधायक Atif Aqueel ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। आतिफ अकील ने कहा कि यदि गाय की मृत्यु हो जाए तो उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने चमड़े के व्यापार को बंद करने की भी मांग रखी।

“2017 में भी रखा गया था संकल्प”

विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में उनके पिता ने भी इसी प्रकार का संकल्प विधानसभा में रखा था, लेकिन उस समय भाजपा सरकार होने के बावजूद प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में गाय के संरक्षण को लेकर गंभीर है, तो उसे ठोस निर्णय लेकर इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

आतिफ अकील के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एक मुस्लिम विधायक द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा में इस अशासकीय संकल्प पर क्या रुख अपनाया जाता है और सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!