MP News: मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; जानें क्या है पीछे की वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 12:36 PM

mp news tuesday declared a public holiday schools colleges and

भोपालः कल यानी 14 अप्रैल को देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। इसके चलते लगभग सभी राज्यों में छुट्टी रहेगी। मंगलवार को एमपी में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घोषणा की गई है। सरकार के इस अहम फैसले के बाद सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। जबकि कई निजी संस्थानों में भी कामकाज बंद रहेगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय के मार्ग को याद करने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।

जानिए क्यों खास है यह दिन?
डॉ. बी.आर. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती को पूरे देश में 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!