पूर्व CM के बेटे ने की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात,राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Feb, 2026 11:53 PM

former cm baghel s son met congress president kharge in delhi

कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है । ये चर्चा ऐसे ही शुरु नहीं हुई है,दिल्ली से कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद ये हलचल मची है।

(डेस्क): कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है । ये चर्चा ऐसे ही शुरु नहीं हुई है,दिल्ली से कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद ये हलचल मची है। दरअसल जमानत पर बाहर आने के बाद चैतन्य बघेल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे, तस्वीरें सामने आई के बाद ही ये चर्चा छिड़ गई है  कि क्या चैतन्य राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। उनकी सियासी एंट्री के कयास लगाए जाने लगे हैं..'

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन और प्रियंका गांधी से चैतन्य बघेल की मुलाकात बटोर रही चर्चा

चैतन्य बघेल जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली पहुंचे और वहां पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और सांसंद प्रियंका गांधी से मुलाकात की. ये तस्वीरें भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की हैं।  साथ ही लिखा- 'मेरे बेटे चैतन्य ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आशीर्वाद लिया.' वहीं एक अन्य तस्वीर में चैतन्य बघेल प्रियंका गांधी के साथ दिखाए दे रहैं है।

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने लिखा है कि इंदिरा भवन, दिल्ली में हमारे आदिवासी नेता कवासी लखमा, हमारे नवनियुक्त ऊर्जावान ज़िलाध्यक्ष साथियों ने भी  चैतन्य बघेल के साथ हमारी नेता, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाक़ात है।

चैतन्य बघेल की मुलाकात से सियासी चर्चा तेज

तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई. कयास लगाए जा रहे हैं कि भूपेश बघेल अपने बेटे की कांग्रेस में लॉन्चिंग करने वाले है। माना जा रहा है कि इसी साल औपचारिक तौर पर चैतन्य की कांग्रेस में सक्रिय भूमिका हो सकती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं वंशवाद आगे बढ़ता है। लिहाजा इस मुलाकात के बाद चैतन्य के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!