कांग्रेस के निशाने पर तीन मंत्री, जीतू ने बर्खास्त करने की मांग की, CM को लिखा पत्र

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2026 01:16 PM

jitu patwari wrote a letter to cm mohan

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है...

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। जिसमें तीन मंत्रियों को हटाने की मांग की है। बजट सत्र से पहले उनकी इस मांग को लेकर प्रदेश की राजनीति में तूफान सा मच गया है।

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन से प्रदेश के तीन मंत्रियों- मंत्री विजय शाह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री राजेंद्र शुक्ला को हटाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा- आपकी सरकार के बजट सत्र में ऐसे मंत्री उपस्थित रहेंगे, जिनकी मंत्री मंडल में उपस्थिति अब उपयोगिता से उत्तर मांग रही है।

पटवारी ने मंत्री विजय शाह पर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके मंत्रिमंडल में मौजूद मंत्री विजय शाह देश की बेटी और भारतीय सेना  के अपमान के गंभीर आरोप हैं। जबकि छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से दर्जनों मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बजट सत्र में शामिल होंगे, इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हुई, कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, यह शर्मनाक की ऐसे मंत्री अभी भी पद पर बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!