MP की राजनीति से होना वाला है कुछ बड़ा, प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब CM मोहन ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Feb, 2026 12:12 AM

cm mohan met with national president nitin naveen

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से मुलाकात की है। इसे संगठन और पार्टी के हिसाब से बड़ी और अहम मुलाकात समझा जा रहा है।

(डेस्क):प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से मुलाकात की है। इसे संगठन और पार्टी के हिसाब से बड़ी और अहम मुलाकात समझा जा रहा है। प्रदेश में 2 मंत्रियों पर चल रहे विवाद के चलते ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं गौर करने वाली बात है कि दो दिन पहले ही मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी और संगठन में कुछ बडा होने वाला है। इस मुलाकात मेंं मंत्री विजय शाह के चर्चित मामले में केंद्रीय नेतृत्व के बारे में चर्चा और  निगम मंडल के पदाधिकारियों के नियुक्तियों के बारे में बात होने की आस जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले जिन नामों पर मंथन चल रहा था, उन्हें फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश नेतृत्व से नई सूची तैयार कर भेजने को कहा है, ताकि संगठनात्मक संतुलन और भविष्य की रणनीति के हिसाब से नियुक्तियां तय की जा सकें।

हालांकि दो दिन पहले ही  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  दिल्ली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संगठन की धरातल पर स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत में साफ संकेत मिला कि निगम-मंडलों की नियुक्तियां अब जल्दबाजी में नहीं होंगी।

सूत्रों का कहना है कि खंडेलवाल ने दिल्ली में यह भी बताया कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के लिए नियुक्तियों में नए चेहरों और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसी कारण सूची को नए सिरे से तैयार करने का निर्णय लिया गया। लिहाजा अब सीएम मोहन यादव  ने मुलाकात करके फिर से राजनीतिक हल्कों में हलचल पैदा कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!