LPG संकट के बीच टीएस सिंह देव ने PM मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल, अमेरिका के दबाव में काम कर रहा भारत

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2026 02:54 PM

amidst the lpg crisis ts singh deo raises questions over pm modi s foreign poli

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाए हैं। खैरागढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को मजबूत...

खैरागढ़ (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाए हैं। खैरागढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दिखना चाहिए, लेकिन कुछ घटनाओं से देश की कूटनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari

सिंहदेव ने कहा कि जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने की बात कही, तो यह चिंता का विषय है। उनके अनुसार युद्ध विराम जैसे फैसले संबंधित देशों के बीच होने चाहिए, किसी तीसरे देश के दावे से भारत की स्थिति कमजोर दिखाई देती है।

PunjabKesari

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है और घरेलू गैस की सप्लाई में भी चुनौतियां आ सकती हैं। साथ ही अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने और रुस से तेल खरीदने पर दबाव बनाने को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। सिंहदेव के इस बयान के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक रणनीति को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!