LPG की किल्लत से हाहाकार, लोग लाइन में लगे, कैटरर्स भी परेशान

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Mar, 2026 07:08 PM

rewa faces gas cylinder shortage weddings and hotels hit

इन दिनों कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

रीवा (गोविंद सिंह): इन दिनों कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से शहर की कई गैस एजेंसियों में सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण होटल और रेस्तरां संचालकों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन देर शाम तक भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि दिल्ली से सर्वर डाउन होने के कारण सप्लाई और वितरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिसके चलते यह समस्या सामने आई है।

गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर शादी-समारोहों पर पड़ रहा है। जिन परिवारों में इस समय विवाह की तैयारियां चल रही हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैटरिंग व्यवसायी और होटल-रेस्तरां संचालक भी सिलेंडर की तलाश में एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी भटकते नजर आ रहे हैं।

कैटरिंग व्यवसायी धर्मेंद्र साहू का कहना है कि शादियों के इस सीजन में गैस की कमी से उनका पूरा काम प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!