Porn Star बनने की ऐसी सनक, पत्नी के ही अश्लील वीडियो करने लगा वायरल, दहेज मांगने कट्टा लेकर पहुंचा ससुराल

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Feb, 2026 01:22 PM

rewa man arrested for uploading wife s private video on porn sites

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने उसे...

रीवा (गोविंद सिंह): मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आर्थिक तंगी के कारण जब पीड़िता ने मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि दहेज न मिलने की खुन्नस में शिवम ने पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रिश्तेदारों को भेज दिया।

‘पॉपुलर’ बनने की सनक
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को ‘स्टार’ बनाना चाहता था। जब पत्नी ने वीडियो बनाने और अपलोड करने का विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह पॉपुलर होने के लिए ऐसा कर रहा है, ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए जा चुके थे। शेष राशि के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था।

हथियार लेकर पहुंचा ससुराल
वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी मुंबई फरार हो गया था। 12 फरवरी को वह अपनी पल्सर बाइक (MP 17 ZH 8856) से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वहां उसने धारदार हथियार के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!