MP में पेट्रोल पंपों पर अचानक ‘सूखा’! शाम 5 बजे के बाद बंद हुई सप्लाई, सैकड़ों लोग बैरंग लौटे, युद्ध की अफवाह

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Mar, 2026 11:03 PM

petrol pumps in mp suddenly  run dry  supply stopped after 5 p m

सीधी शहर में बुधवार शाम अचानक पेट्रोल और डीजल की किल्लत जैसी स्थिति बन गई, जिससे शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मच गया। शाम करीब 5 बजे के बाद शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों ने अचानक पेट्रोल और डीजल देना बंद कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि सैकड़ों लोग...

सीधी (सूरज शुक्ला): सीधी शहर में बुधवार शाम अचानक पेट्रोल और डीजल की किल्लत जैसी स्थिति बन गई, जिससे शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मच गया। शाम करीब 5 बजे के बाद शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों ने अचानक पेट्रोल और डीजल देना बंद कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि सैकड़ों लोग अपनी गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना ईंधन के ही वापस लौटना पड़ा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शहर के सूखेजा पेट्रोल पंप, गंगा फ्यूल सहित लगभग पांच पेट्रोल पंपों ने ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल देने से मना कर दिया। पेट्रोल पंपों के बाहर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लाइन लग गई, लेकिन कर्मचारियों द्वारा “स्टॉक खत्म” होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

कुछ लोगों का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके कारण यहां ईंधन नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई लोग इसे पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी बता रहे हैं। उनका आरोप है कि रात में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना के कारण पंप संचालक अपना स्टॉक बचाकर रख रहे हैं।

पेट्रोल के लिए भटक रहे सुनील सिंह ने बताया कि वह अपने साथ 5–6 बच्चों और महिलाओं को लेकर घर लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह दूसरे पेट्रोल पंपों में जाकर कोशिश करेंगे, लेकिन उम्मीद कम ही दिख रही है।

वहीं शिवम साकेत ने बताया कि वह बाजार कुछ खाने-पीने के लिए आए थे, लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वापस जाने में परेशानी हो रही है। इसी तरह राम विशाल शर्मा ने कहा कि उन्हें कल से ही पेट्रोल नहीं मिल रहा है और वह दो बार पेट्रोल पंप आकर लौट चुके हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी देवीदीन यादव ने पहले कहा कि पेट्रोल का स्टॉक है, लेकिन उसे सिर्फ जरूरतमंद लोगों के लिए रखा गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद कर्मचारियों ने बयान बदलते हुए कहा कि अब उनके पास बिल्कुल भी पेट्रोल और डीजल नहीं बचा है, इसलिए ग्राहकों को लौटाया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर फूड इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें अभी इस स्थिति की जानकारी नहीं है, लेकिन वह इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने साफ किया कि ईरान–इजरायल युद्ध की वजह से यहां किसी तरह की सप्लाई शॉर्टेज नहीं है।

वहीं एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ऐसी स्थिति की उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर किसी तरह की लापरवाही या मनमानी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!