शर्मसार हो गया MP, पहले महिला का मुंडन किया फिर पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया,मर गए लोगों के जज्बात, गांव देखता रहा तमाशा

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Apr, 2026 06:22 PM

mp shamed woman s head shaved and paraded through village

MP के  झाबुआ से सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आय़ा है। ये मामला ऐसा है कि किसी के भी रौंगटे खड़े कर दे। यहां पर एक आदिवासी महिला को रुह कंपा देने वाली सजा दी गई। यहां एक महिला को कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में अमानवीय सजा दी गई।

झाबुआ (जावेद खान): MP के  झाबुआ से सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आय़ा है। ये मामला ऐसा है कि किसी के भी रौंगटे खड़े कर दे। यहां पर एक आदिवासी महिला को रुह कंपा देने वाली सजा दी गई। यहां एक महिला को कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में अमानवीय सजा दी गई।

महिला का मुंडन करके पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया 

 

PunjabKesari

पहले तो महिला का मुंडन किया गया फिर पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया...मानवता और संवेदना को तार-तार कर देने वाले इस मामले में महिला के साथ ये कृत्य किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति औऱ घरवालों ने किया है। सबसे बड़ी शर्म की बात ये रही कि वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशा देखती रही और वीडियो बनाती रही लेकिन किसी ने महिला के साथ हो रहे पाप को रोकने की कोशिश नहीं की..

महिला मर्यादा और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

ये  सनसनीखेज मामला काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बालवासा से सामने आया है। यहां एक महिला को कथित आरोपों के आधार पर उसके ही पति और अन्य लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस घटना ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बडे सवाल पैदा कर दिए। महिला का जबरन मुंडन कराके उसके बाल काट दिए गए. अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसके पति को महिला के कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

10 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण, 4 गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है की। काकनवानी थाना पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है, वहीं 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में सूर्या पिता रसिया डामोर ग्राम पलाशडोर, जबकी दिलीप पिता बाबू भूरिया, बाबू भूरिया पिता गोवर्धन और  शैलेश पिता परथिग भूरिया ग्राम बालवासा के रहने वाले हैं। लिहाजा इस सनसनीखेज घटना के बाद महिला सुरक्षा और कानून पर सवाल उठ रहे हैं। एक महिला के बाल काटना और फिर मुंडन करके पति को उसके कंधे पर बैठाकर सारे गांव में घुमाना कई गंभीर सवालों के साथ ही महिला के चीरहरण को भी बयान कर रहा है।

इस क्षेत्र में पहले भी मानवता हो चुकी शर्मसार

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले ग्राम देवीगढ़ पंचायत में भी महिला के साथ इसी प्रकार की अमानवीय घटना सामने आई थी, जिसमें कई आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं का दोहराया जाना प्रशासन और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!