गोपाल भार्गव के बयान से गरमाई MP सियासत,दामोदर यादव बोले- असलियत सामने आई, SC/ST वालों को तो पार्टी को मां मानने के कहा जाता है

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Apr, 2026 05:00 PM

damodar yadav launches major attack on gopal bhargava s statement

सागर में संपन्न हुए ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के वक्तव्यों से प्रदेश की राजनीति गरमाई गई है। असपा भीम आर्मी के नेता दामोदर यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि असलियत सामने आ गई है।

(डेस्क): सागर में संपन्न हुए ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के वक्तव्यों से प्रदेश की राजनीति गरमाई गई है। असपा भीम आर्मी के नेता दामोदर यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि असलियत सामने आ गई है। जिस पार्टी को ओबीसी एससी एसटी नेताओं से माँ का दर्जा दिलवाया जाता है वह एक जातिविशेष की जागीर है।

SC/ST  नेताओं को तो पार्टी को मां मानने की सलाह दी जाती है-दामोदर

दामोदर यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा अगर भाजपा जातिवादी नहीं है तो नरोत्तम मिश्रा एवं गोपाल भार्गव पर कार्रवाई करके दिखाए नहीं तो पिछड़ों को भाजपा छोड़ देना चाहिए। दामोदार यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस दोनों पार्टियां हमारे लोगों का शोषण करती हैं। दामोदर ने कहा कि जैसी बात गोपाल भार्गव ने कही है वैसी बात यदि कोई SC/ST का नेता कह देता तो उसके साथ क्या सलूक होता। उन्हें तो पार्टी को मां मानने की सलाह दी जाती है लेकिन उस पार्टी का नेता अपनी जाति को पार्टी से बड़ी बता रहा है।

वहीं नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोलते हुए दामोदर ने कहा कि पहले विधायक तो बन जाओ बाकि बाद में कुछ बोलना। हम हमारे SC ST OBC के लोग जाग गए हैं। अब आंबडर पाखंड के लिए खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। दामोदर ने कहा कि अब देखना होगा कि गोपाल भार्गव के खिलाफ ये क्या कार्रवाई करते हैं।

गोपाल भार्गव बोले थे- जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती है

दरअसल कल सागर में ब्राह्मण सम्मेलन में गोपाल भार्गव ने कहा था कि जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती है। जाति तो पार्टी से ज़्यादा महत्वपूर्ण मानता हूँ। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने अब तक के  प्रधानमंत्रियों में 6 ब्राह्मणों के PM होने की बात कही थी। लिहाजा अब प्रदेश में इन बयानों पर घमासान मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!