LPG Crisis: नहीं हो रही गैस बुकिंग तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज करें शिकायत

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2026 05:48 PM

lpg crisis if you are unable to book gas register your complaint on these help

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के माहौल के बीच देश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है...

भोपाल: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के माहौल के बीच देश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। कई जगह उपभोक्ताओं को डर है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर कहीं घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर न पड़ जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार के मुताबिक घरेलू रसोई गैस यानी Liquefied Petroleum Gas की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इस बीच गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह समय 45 दिन तय किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी।

हालांकि कुछ जगहों से शिकायतें भी सामने आई हैं कि कुछ गैस डीलर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी कर रहे हैं या अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सीधे गैस कंपनियों की हेल्पलाइन या आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि कार्रवाई की जा सके।

LPG कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर

HP Gas के ग्राहक इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं

1800-2333-555 (टोल फ्री)

  • 9493602222 (HP Anytime LPG)

Bharat Gas के उपभोक्ताताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • 1800-22-4344 (टोल फ्री)
  • 7715012345 (LPG बुकिंग)

Indane Gas के ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • 1800-2333-555 (टोल फ्री)
  • 7718955555 (बुकिंग और शिकायत)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!