सर्वर डाउन या कुछ और...रायसेन में सिलेंडर बुकिंग बंद! CM हेल्पलाइन में लगा शिकायतों का अंबार

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 08:40 PM

cylinder booking suspended in raisen cm helpline flooded with complaints

मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था इन दिनों सर्वर की समस्या के कारण चरमराती नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के सर्वर बार-बार....

रायसेन (शिवलाल यादव) : मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था इन दिनों सर्वर की समस्या के कारण चरमराती नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के सर्वर बार-बार अटकने से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता कई-कई बार प्रयास करने के बाद भी सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इससे रसोई गैस सिलेंडर का काम प्रभावित हो रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

रायसेन जिले की बात करें इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। जिला खाद्य विभाग के अधिकारी राजू कातुलकर के अनुसार अब तक गैस बुकिंग और सप्लाई से जुड़ी 58 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हो चुकी हैं। शिकायतों में प्रमुख रूप से सर्वर डाउन, समय पर सिलेंडर नहीं मिलना और बुकिंग कन्फर्म नहीं होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं समीर खान, मोहम्मद वसीम खान शे हबार खान का आरोप है कि गैस कंपनियां अपने हिसाब से एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रही हैं। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि कुछ लोगों को जल्दी-जल्दी सिलेंडर मिल रहे हैं। इस अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन गई है।

PunjabKesari

उपभोक्ताओं आलोक राय, प्रवेश ठाकुर राजमणि पटेल हर्ष पटेल नीलेश धाकड़ ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप का सहारा लिया जाता है।लेकिन सर्वर बार-बार डाउन होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। कई बार बुकिंग करने के बाद भी कन्फर्मेशन मैसेज नहीं आता, जिससे यह भी स्पष्ट नहीं हो पाता कि बुकिंग हुई है या नहीं। इसके कारण उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

जिले में इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। जिला खाद्य विभाग के अधिकारी राजू कातुलकर के अनुसार अब तक गैस बुकिंग और सप्लाई से जुड़ी 58 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हो चुकी हैं। शिकायतों में प्रमुख रूप से सर्वर डाउन, समय पर सिलेंडर नहीं मिलना और बुकिंग कन्फर्म नहीं होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि यदि ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी आ रही है तो उपभोक्ता गैस एजेंसी एमआर गैस एजेंसी पाटनदेव अमन गैस एजेंसी भारत नगर कॉलोनी के अधिकृत नंबर, आईवीआर कॉल या एसएमएस के माध्यम से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर भी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

PunjabKesari

जिला खाद्य विभाग के निरीक्षक संगीता बंजारा का कहना है कि गैस कंपनियों से भी इस संबंध में चर्चा की गई है और सर्वर समस्या को जल्द ठीक करने के लिए कहा गया है। साथ ही एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

उधर गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस जैसी आवश्यक सुविधा में इस तरह की तकनीकी समस्या लंबे समय तक नहीं रहनी चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन और गैस कंपनियों से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था को सुचारू किया जाए। ताकि आम लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!