Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Mar, 2026 12:42 PM

मध्यप्रदेश के लिए इस बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के नतीजे गर्व का पल लेकर आए हैं।
भोपाल: मध्यप्रदेश के लिए इस बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के नतीजे गर्व का पल लेकर आए हैं। प्रदेश के 61 होनहार युवाओं ने देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास कर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि इन सफल उम्मीदवारों में बड़ी संख्या उन छात्रों की है, जिन्होंने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों से पढ़ाई की।
सीमित संसाधनों, बिजली की कमी और कमजोर इंटरनेट जैसी चुनौतियों के बावजूद इन युवाओं ने अपने हौसले और मेहनत से साबित कर दिया कि सफलता के लिए जुनून सबसे बड़ा हथियार होता है। छोटे गांवों से निकलकर इन प्रतिभाओं ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
इनमें से 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सरकारी कॉलेजों से पढ़ाई कर UPSC में सफलता हासिल की—जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत होती नींव को भी दर्शाता है। डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को इन सभी सफल उम्मीदवारों का सम्मान करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।
यह उपलब्धि उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से डर जाते हैं। एमपी के इन युवाओं ने दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।