बड़ी खबर: भाजपा नेता समेत एक अन्य की सड़क दुर्घटना में मौत

Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2026 04:43 PM

breaking news bjp leader and one other die in road accident

उज्जैन-नागदा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन-नागदा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग सांवरा सेठ (राजस्थान) दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान  सामने से आ रहे आयसर ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी और परखच्चे उड़ गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे उन्हेल टोल नाके से लगभग 5 किलोमीटर पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उज्जैन निवासी देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश उर्फ रिंकू शर्मा के रूप में हुई है। वहीं कार में पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में प्रवेश मारोठिया शामिल हैं, जबकि दूसरे घायल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

PunjabKesari

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को उज्जैन के ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शव एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाए गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवेश मारोठिया के परिजनों को भी फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!