14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव...5 माह की गर्भवती है पीड़िता

Edited By meena, Updated: 11 Apr, 2026 08:04 PM

body of bjp leader accused of raping 14 year old girl found in three pieces

मध्य प्रदेश के दमोह में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी का शव तीन टुकड़े में मिला है। 50 वर्षीय कुंदन आदिवासी पर 14 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप लगे थे। पीड़िता 5 माह की गर्भवती है...

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी का शव तीन टुकड़े में मिला है। 50 वर्षीय कुंदन आदिवासी पर 14 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप लगे थे। पीड़िता 5 माह की गर्भवती है। मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। कुंदनआदि भाजपा के समर्थन से जनपद का चुनाव जीते थे इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर की सरपंच रह चुकी है।

भाजपा नेता का शव देहात थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में कटा हुआ मिला। जबलपुर नाका चौकी की पुलिस ने पहुंच कर मौके पर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि कुंदन आदिवासी पर रेप के झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने न्याय की मांग की है।

बता दें कि 14 वर्षीय रेप पीड़िता को बुधवार को पेट दर्द हुआ था जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां वह 5 माह की गर्भवती निकली। इस खुलासे के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी ने उनके साथ रेप किया था। जिसके बाद परिजनों ने मगरोन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई और नाबालिग को जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया था। FIR होने के बाद से आरोपी कुंदन आदिवासी फरार हो गया था जिसके 2 दिन बाद उसका शव सुबह साढ़े 9 बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर कटा फटा मिला।

वहीं मृतक के बेटे गुड्डा आदिवासी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक द्वेष के चलते पिता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। मरने से पहले पिता ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। जिसमें इनके नाम लिए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। हम लोग थाने में थे। पिता की मौत की खबर लगी तो पुलिसवालों ने हमें छोड़ा है। हमें न्याय चाहिए। गुड्डा ने यह भी कहा कि ये लोग जनपद सदस्य के चुनाव के समय से रंजिश रख रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!