महाकाल नगरी में महापाप, 11 साल की बच्ची से नाबालिगों ने किया गैंगरेप, Video बनाया, 75 साल का बुजुर्ग ने घर के बाहर दिया पहरा

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 05:10 PM

ujjain minors gang rape 11 year old girl

महाकाल की नगरी से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जो हिलाकर रख देने वाला है। इस बेहद संगीन मामले के सामने आने के बाद हड़कंप है। दरअसल उज्जैन में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की संगीन वारदात हुई है।

(उज्जैन): महाकाल की नगरी से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जो हिलाकर रख देने वाला है। इस बेहद संगीन मामले के सामने आने के बाद हड़कंप है। दरअसल उज्जैन में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की संगीन वारदात हुई है। नाबालिग आरोपियों ने बच्ची से एक घर के अंदर रेप किया। एक युवक वीडियो बनाता रहा और फिर बारी-बारी से रेप किया।

दरअसल स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान 12 साल की लड़की को आरोपी अपने घर ले गए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।यही नहीं आरोपी  दरिंदगी का वीडियो बनाते और ब्लैकमेल करते रहे।

11 साल की बालिका से गैंगरेप के दौरान साथी युवक वीडियो बनाता रहा और इस दौरान दो बुजुर्गों ने घर के बाहर पहरा दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है।

लंच ब्रेक के दौरान लड़की को घर ले गए युवक

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला झारड़ा थाना क्षेत्र का है। बीते 28 मार्च को नाबालिग लड़की ने मां के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात से अवगत कराया।पीड़ित लड़की के मुताबिक घटना के दिन स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान उसके परिचित कुछ लडके जबरन एक घर में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। रेप के करने के आरोपियों ने उसे ये कहकर ब्लैकमेल किया कि घटना का वीडियो बनाया गया है। वीडियो का खौफ दिखाकर लड़की से फिर दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। लिहाजा पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे  दो नाबालिग है और साथ ही पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह उज्जैन भेजा गया है, जबकि बाकी तीनो को न्यायालय में पेश कर महिदपुर जेल भेज दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!