महाकाल मंदिर से 100 मीटर दूर होटल में नॉनवेज पकाने का वीडियो वायरल! 18 करोड़ के हेरिटेज होटल पर उठे सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Mar, 2026 12:51 PM

non veg cooking goes viral near mahakal temple probe begins

धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बने एक होटल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

उज्जैन (विशाल ठाकुर): धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बने एक होटल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर से महज़ 100 मीटर दूर स्थित सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल में नॉनवेज पकाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद होटल प्रबंधन और पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि यह होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित है और इसे पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी होटल घोषित किया गया है। लेकिन वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में कुछ कर्मचारी देर रात किचन में मांस और मछली पकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ स्टाफ आपस में यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि “मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लेना।”

इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि जब किचन में नॉनवेज बनाया जा रहा था, उस दौरान सीसीटीवी कैमरे का एंगल भी बदल दिया गया, ताकि पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड न हो सके। इस खुलासे के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि यह होटल महाकाल मंदिर के बेहद करीब स्थित है।

PunjabKesariकरीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हेरिटेज होटल का उद्घाटन मार्च 2025 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था। अब इस पूरे मामले में होटल के लायजनिंग ऑफिसर अजय राणावत की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।

हालांकि होटल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। होटल के अधिकारी सतीश पाठक का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई जा रही डिश वेजिटेरियन थी, न कि नॉनवेज। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज लीक कर रहे हैं। इस मामले में प्रबंधन ने महाकाल थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विवाद बढ़ने के बाद पर्यटन विभाग की एक टीम उज्जैन पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!