उज्जैन के इंफ्लूएंसर ‘रोशन यादव’ पर FIR, महाकाल प्रसादी पर वीडियो बनाकर उठाए थे सवाल

Edited By meena, Updated: 27 Feb, 2026 08:11 PM

fir against ujjain influencer roshan yadav for raising questions about mahakal p

श्री महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर डाला गया एक वीडियो अब कानूनी विवाद में बदल गया है। उज्जैन के कंटेंट क्रिएटर रोशन यादव के खिलाफ महाकाल थाने में आईटी...

उज्जैन (विशाल सिंह) : श्री महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर डाला गया एक वीडियो अब कानूनी विवाद में बदल गया है। उज्जैन के कंटेंट क्रिएटर रोशन यादव के खिलाफ महाकाल थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लड्डू टूटे हुए दिखाए गए और प्रसाद खाने से एक बालिका की तबीयत खराब होने का दावा किया गया।

PunjabKesari

मंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि 25 फरवरी को वायरल हुआ यह वीडियो भ्रामक और निराधार है। समिति के अनुसार वीडियो में जानबूझकर प्रसाद को बिखेरकर दिखाया गया, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। समिति ने इसे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

समिति का दावा है कि रागी आटा, गुड़ और शुद्ध घी से तैयार किया जाने वाला श्रीअन्न रागी लड्डू पूर्ण स्वच्छता और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाया जाता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। समिति ने कहा कि यह प्रसाद कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है और स्वास्थ्यवर्धक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!