महाकाल की नगरी में आस्था का सैलाब! 12 अप्रैल से शुरू होगी 118KM लंबी पंचकोशी यात्रा

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Apr, 2026 05:43 PM

ujjain panchkoshi yatra 2026 begins april 12

धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर आस्था के महापर्व की साक्षी बनने जा रही है।

उज्जैन (विशाल ठाकुर): धार्मिक नगरी उज्जैन एक बार फिर आस्था के महापर्व की साक्षी बनने जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रसिद्ध पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। लगभग 118 किलोमीटर लंबी यह पवित्र पदयात्रा 5 दिनों तक चलेगी और 16 अप्रैल को पूर्ण होगी।

यात्रा की शुरुआत श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर करते हैं। इसके बाद वे नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं और यहीं से पांच दिवसीय पैदल यात्रा का संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालु इस कठिन मार्ग पर निकलते हैं।

वैशाख माह की तपती गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई देती। नंगे पांव और सिर पर सामान लेकर भक्त इस यात्रा को पूर्ण करते हैं। यह यात्रा पापों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति का माध्यम मानी जाती है।

PunjabKesariपंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालु पांच प्रमुख पड़ावों—पिंगलेश्वर, कायावरोहण, बिल्वोदक, दुर्दरेश्वर और कर्कोटकेश्वर—के दर्शन करते हुए 84 शिवलिंगों की परिक्रमा करते हैं। यह यात्रा उज्जैन की चारों दिशाओं में स्थित भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है।

यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। संभाग आयुक्त, कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर पेयजल, टेंट, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग भी जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय देते हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा को जीवित रखने का भी माध्यम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!