भाजपा विधायक के परिवार पर अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा खुलासा

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Apr, 2026 12:33 PM

bjp mla family faces illegal mining charges congress alleges

मुरैना में रेत माफिया द्वारा वनरक्षक की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मुरैना में रेत माफिया द्वारा वनरक्षक की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड जिले की लहार विधानसभा से भाजपा विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू के परिवार पर अवैध रेत खनन के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक के पिता के नाम से जिले में धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन ट्रैक्टर-ट्रॉली पर “राधा रानी” लिखा होता है, उन्हें स्थानीय लोग “पापा जी की गाड़ी” के नाम से पहचानते हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय हैं और भाजपा के लोग ही इस काम में शामिल हैं। सरकार भले ही माफियाओं पर कार्रवाई का दावा करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री खनन माफिया को “पेट माफिया” बताकर बचाने का काम कर रहे हैं।

डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस पर लगने वाले आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी में कोई खनन माफिया नहीं है, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कारण अब कांग्रेस में “खनन माफिया” नहीं बल्कि “जेल माफिया बना दिए गए हैं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं, इंदौर में कांग्रेस की महिला पार्षद द्वारा वंदे मातरम न बोलने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि वंदे मातरम बोलना और गाना चाहिए। यह हमारी परंपरा का हिस्सा है और ग्राम सभाओं में भी प्रार्थना की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!