9 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी; पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 10:00 AM

a 9 year old girl was brutally raped the accused lured her away

ग्वालियरः मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव निवासी  युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। आरोपी ने सुनसान जगह पर मासूम के साथ दरिंदगी की। पीड़िता के...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव निवासी  युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। आरोपी ने सुनसान जगह पर मासूम के साथ दरिंदगी की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, बालिका खेत पर काम कर रहे अपने ताऊ को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद वह वहीं खेलने लगी। इसी दौरान गांव का निवासी रामवीर जाटव वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। 

परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!