Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Mar, 2026 08:20 PM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अवकाश की तारीख को लेकर प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है।
ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अवकाश की तारीख को लेकर प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। अब Gwalior जिले में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश 30 मार्च, सोमवार को रहेगा।
दरअसल, पहले यह अवकाश 31 मार्च को निर्धारित किया गया था, लेकिन राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर Ruchika Chauhan ने यह निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार, 30 मार्च को जिले के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। वहीं 31 मार्च को सभी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज पूर्ववत जारी रहेगा।
यह संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। महावीर जयंती का यह अवकाश अब 30 मार्च को ही मनाया जाएगा, जो कि Mahavir Jayanti के अवसर पर घोषित किया गया है।