Gold-Silver Price: सोने-चांदी में अचानक बहुत बड़ी गिरावट, हैरतअंगेज तरीके से  गिर गए दाम,जाने भाव

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Mar, 2026 11:47 PM

gold and silver see a sharp decline

विश्व में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है लेकिन बुधवार को सोने और चांदी की कीमतो मे हैरान कर दिया।  बुधवार शाम तक एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा गिरकर करीब 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेंड कर...

(डेस्क): विश्व में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है लेकिन बुधवार को सोने और चांदी की कीमतो मे हैरान कर दिया।  बुधवार शाम तक एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा गिरकर करीब 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रही थी। वहीं चांदी में तो इससे भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव करीब 12 हजार रुपये टूटकर लगभग 2.66 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह काफी अप्रत्याशित था।

एमसीएक्स (MCX) पर सोना और चांदी दोनों गिरे

बुधवार शाम तक एमसीएक्स पर सोने की कीमत लगभग 1700 रुपये से ज्यादा गिर गई और करीब 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करने लगी। चांदी ने तो हर कर दी। चांदी के भाव करीब 12 हजार रुपये टूटकर लगभग 2.66 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गए। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट पिछले दिन आई तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण देखने को मिली है।

दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर

दरअसल दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद सोना और चांदी के दामों में बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। आम तौर पर ऐसे हालात में सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार बाजार में अलग ही रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार होता दिखाई दिया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई। 11 मार्च के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक बाजार में सोना करीब 5,000 से 5,200 डॉलर प्रति औंस के दायरे में बना रहा, जबकि चांदी की कीमत लगभग 81 से 88 डॉलर प्रति औंस के बीच रही।

वहीं मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कमोडिटी मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!