Edited By meena, Updated: 16 Feb, 2026 11:58 AM

सोना-चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव का खेल जारी है। लेकिन अगर सोमवार 16 फरवरी 2026 की बात करें तो ग्राहकों के लिए आज का दिन बाजार से राहत भरी खबर लेकर आया...
भोपाल : सोना-चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव का खेल जारी है। लेकिन अगर सोमवार 16 फरवरी 2026 की बात करें तो ग्राहकों के लिए आज का दिन बाजार से राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। खासकर चांदी के भाव में बड़ी टूट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल मच गई।
एमसीएक्स पर चांदी में जोरदार गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर दबाव में कारोबार करता नजर आया। चांदी की कीमत करीब 3.48 प्रतिशत यानी 8,492 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,35,868 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर हुई थी, जो दिन का उच्चतम स्तर भी रहा। शुरुआती मजबूती के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और कीमतें फिसलकर निचले स्तर पर आ गईं।
आज के रेट (16 फरवरी 2026)
सोना (Gold)
-
भारत में सोने की कीमतें थोड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1,54,000 – ₹1,55,000 के आस-पास दिख रहा है।
-
22 कैरेट गोल्ड का भाव भी लगभग इसी रेंज में है (थोड़ा कम)।
चांदी (Silver)
-
चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज है — 1 किलोग्राम चांदी का भाव लगभग ₹2,36,000 – ₹2,38,500 के बीच चल रहा है।
वैश्विक संकेत और घरेलू मांग का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेत और घरेलू स्तर पर मांग में सुस्ती के कारण चांदी के दामों पर दबाव बना। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। वहीं ज्वेलरी और इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी ने भी कीमतों को नीचे खींचने में अहम भूमिका निभाई। यही वजह रही कि चांदी में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली।
प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट
खुदरा बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,680 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत 26,800 रुपये चल रही है। दक्षिण भारत के प्रमुख बाजार चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,800 रुपये में बिक रही है। अलग-अलग शहरों में टैक्स, स्थानीय मांग और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है।
खरीदारों और निवेशकों के लिए क्या संकेत?
कीमतों में आई इस गिरावट को कई निवेशक खरीदारी के अवसर के रूप में देख रहे हैं। हालांकि बाजार विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि वैश्विक हालात और वायदा बाजार की चाल के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर आप निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट की पुष्टि कर लें और बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखें।