Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Feb, 2026 10:32 PM

यह राष्ट्रीय कार्यक्रम Ministry of Ayush के तत्वावधान में Vigyan Bhawan, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
भोपाल: Madhya Pradesh State Medicinal Plants Board (SMPB-MP) को National Medicinal Plants Board द्वारा आयोजित चिंतन शिविर औषधीय पौधे के अवसर पर “एक्सीलेंस अवॉर्ड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (गोल्ड श्रेणी)” से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम Ministry of Ayush के तत्वावधान में Vigyan Bhawan, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
यह प्रतिष्ठित सम्मान मध्यप्रदेश द्वारा औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन, वैज्ञानिक खेती, सतत उपयोग, किसान-जनजातीय सहभागिता तथा मार्केट लिंकेज के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करते हुए राज्य की ओर से डॉ. संजय मिश्रा, आईएएस अपर सचिव, आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं सचिव-सह-सीईओ, राज्य औषधीय पादप बोर्ड ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों, जनजातीय समुदायों, फील्ड स्टाफ तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
हाल के वर्षों में SMPB-MP द्वारा कई प्रभावी पहलें की गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
• क्षेत्रवार प्राथमिक औषधीय प्रजातियों की पहचान
• क्लस्टर आधारित खेती का प्रोत्साहन
• किसानों एवं वनवासी समुदायों का क्षमता निर्माण
• मध्य हर्बल दर्पण के माध्यम से जनजागरूकता
• किसान सहायता हेतु औषधीय पौध हेल्पलाइन 155258
• नर्सरी नेटवर्क सुदृढ़ीकरण एवं खरीदारों से सीधा जुड़ाव
• गुणवत्ता, ट्रेसबिलिटी एवं सतत संग्रहण पर विशेष बल
इन प्रयासों से न केवल आयुष उद्योग के लिए कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ी है, बल्कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में अतिरिक्त आजीविका के अवसर भी सृजित हुए हैं, साथ ही जैव विविधता संरक्षण को भी मजबूती मिली है।
यह गोल्ड एक्सीलेंस अवॉर्ड मध्यप्रदेश की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके अंतर्गत पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैल्यू-चेन मॉडल से जोड़ते हुए राज्य को देश के अग्रणी औषधीय पादप केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।