Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 08:43 PM

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल आया...
भोपाल : भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल आया। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को बहुमूल्य धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार की तुलना में सोने की कीमत में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई, वहीं चांदी के भाव में 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई।
कारोबारियों के अनुसार, बाजार में कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में नरमी का असर स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। गिरावट के बाद सोना 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।
वहीं चांदी का औसत भाव घटकर 2,57,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा चांदी के सिक्के का भाव 2,600 रुपये प्रति नग रहा।
कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
हालांकि MCX पर सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो
- चांदी की कीमत 4.93% यानी 12,320 रुपये की तेजी के साथ 2,62,212 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
- सोना भी 1.50% यानी 2,335 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब इसमें फिर से मजबूती दिखाई दे रही है। MCX सिल्वर फ्यूचर्स फिलहाल 2,50,000 से 2,70,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में टिके हुए हैं। हालांकि, इससे पहले चांदी की कीमतें लगभग 4,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी थीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने खुद को संभाल लिया है और आने वाले समय में इसकी कीमतें 3,00,000 से 3,25,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं।