ट्रंप की टैरिफ कटौती के बाद क्या सोने की कीमतों में होगा बदलाव? मिल रहे शानदार संकेत

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Feb, 2026 11:54 PM

will gold prices change after trump s tariff cut

पिछले कम यानिकि सोमवार को अमेरिका ने भारत के खिलाफ टैरिफ घटा दिया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सकारात्मक संदेश गया था। टैरिफ घटने से कई चीजों की कीमतों में असर पड़ सकता है। इसी क्रम में सोना और चांदी की मूल्य में भी असर देखने को मिल सकता है।

(डेस्क): पिछले कम यानिकि सोमवार को अमेरिका ने भारत के खिलाफ टैरिफ घटा दिया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सकारात्मक संदेश गया था। टैरिफ घटने से कई चीजों की कीमतों में असर पड़ सकता है। इसी क्रम में सोना और चांदी की मूल्य में भी असर देखने को मिल सकता है।

अब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक बार फिर मजबूती के संकेत मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर सहमति बनी है। इस  समझौते के बाद  अमेरिका ने भारतीय रत्न और आभूषणों पर लगाए भारी-भरकम टैरिफ में बड़ी कटौती की है, जिसका असर अब सोने की कीमतों और ज्वेलरी बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी ने  अब भारतीय रत्न एवं आभूषणों पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते कुछ महीनों में ऊंचे शुल्क के कारण भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अमेरिका भारत के लिए रत्न और आभूषणों का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, ऐसे में इस राहत को उद्योग के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

भारत हर साल अमेरिका को करीब 10 अरब डॉलर के रत्न और आभूषणों का निर्यात करता है, अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच अमेरिका को भारतीय निर्यात 44.42 प्रतिशत घटकर 3.86 अरब डॉलर रह गया था। दिसंबर 2025 में तो निर्यात में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

अब टैरिफ घटने से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल निर्यात लागत कम होगी, बल्कि छोटे और मध्यम कारोबारियों पर पड़ा दबाव भी घटेगा। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत सरकार लगातार विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!