रिश्वत कांड के बीच अशोकनगर कलेक्टर की छुट्टी, हटाए गए आदित्य सिंह, इस अधिकारी को मिली जिले की कमान

Edited By Desh sharma, Updated: 21 Jan, 2026 10:04 PM

ashoknagar collector transferred amidst bribery scandal

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।  मध्य प्रदेश सरकार ने अशोनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है, आदित्य सिंह को हटाने के बाद साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले की कमान सौंपी गई है।

(इजहार खान): मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।  मध्य प्रदेश सरकार ने अशोनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है, आदित्य सिंह को हटाने के बाद साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले की कमान सौंपी गई है। आदित्य सिंह के खिलाफ शिकायत के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई है।

आदित्य सिंह भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के संचालक बनाए

अशोक नगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाने के बाद उनको भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास संचालक बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है।  अब अशोकनगर जिले की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल के संचालक रहे साकेत मालवीय को सौंपी गई है।

रिश्वत आरोपों के बीच कार्रवाई करने का था भारी दवाब

साकेत मालवीय अशोकनगर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। आदित्य सिंह के खिलाफ आनंदपुर धाम ट्रस्ट की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ट्रस्ट से तीन करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की गई है। इन्ही रिश्वत आरोपों के बीच उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भारी दवाब था।

3 करोड़ रिश्वत आरोप पर मचा था हड़कंप

यह मामला आनंदपुर धाम ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण आवेदन से संबंधित बताया जा रहा है। मामले में भाजपा के दिल्ली कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास शिकायत भेजी गई थी, तो वहीं कलेक्टर ने आरोपों से इंकार किया था। लिहाजा मामला सुर्खियों में आने के बाद आदित्य सिंह को हटाना ही पड़ा और  साकेत मालवीय अशोकनगर के नए कलेक्टर बनाए गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!