Edited By Desh Raj, Updated: 06 Feb, 2026 06:49 PM

सोने और चांदी के दामों में भारी उठापटक के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार यानि की आज मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। माना जा रहा है कि इनका सीधा असर आम लोगों और कारोबारियों पर पड़ेगा।
(डेस्क): सोने और चांदी के दामों में भारी उठापटक के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार यानि की आज मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। माना जा रहा है कि इनका सीधा असर आम लोगों और कारोबारियों पर पड़ेगा। इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला रेपो रेट को लेकर है । दरअसल RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मतलब साफ है कि अभी फिलहाल EMI बढ़ने वाली नहीं है। इसके अलावा छोटे कारोबारियों के लिए भी अच्छी खबर आई है। RBI ने MSME सेक्टर के लिए लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है।
प्याज, टमाटर जैसी अस्थिर खाद्य वस्तुओं के साथ सोने-चांदी की कीमतें भी शामिल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने महंगाई निगरानी ढांचे (Inflation Monitoring Framework) को अधिक व्यापक बनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसमें प्याज और टमाटर जैसी खाद्य वस्तुओं के साथ ही सोने-चांदी (कीमती धातुओं) की कीमतों को भी शामिल किया है। यह कदम वैश्विक कीमतों के उतार-चढ़ाव और सोने की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई दबाव को सटीक तौर पर मापने के लिए उठाया गया है। बैठक का ये निर्णय काफी अहम समझा जा रहा है।
इनफ्लेशन मॉनिटरी फ्रेमवर्क में सोने और चांदी की कीमतों को भी शामिल किया जाएगा. इसका मतलब कि आरबीआई अब कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों को भी महंगाई के एक बड़े फैक्टर के रूप में मॉनिटर करेगा.
दरअसल, बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसी वजह से केंद्रीय बैंक ने इन्हें महंगाई के आकलन में शामिल करने का फैसला किया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग से पड़ने वाले असर को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। हालांकि, इस फैसले का सोने-चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है। शुक्रवार शाम MCX पर सोना 1000 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3000 रुपये टूटकर 2,40,540 रुपये पर आ गई । वहीं RBI का कहना है कि दिसंबर आंकड़े बताते हैं सोना-चांदी को छोड़कर महंगाई दर 2.6 फीसदी पर बनी हुई है, जो राहत वाली बात है।