MP कांग्रेस में बड़ा एक्शन, सभी प्रवक्ताओं की छुट्टी, इस इस तरीके से तय होंगे पार्टी के चेहरे

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Feb, 2026 07:10 PM

mp congress drops all spokespersons

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को एक साथ कार्यमुक्त कर दिया है। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब मीडिया विभाग को पूरी तरह नए रंग-रूप में...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को एक साथ कार्यमुक्त कर दिया है। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब मीडिया विभाग को पूरी तरह नए रंग-रूप में ढाला जाएगा।

PunjabKesari

प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद लिया गया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस के पुराने और दिग्गज प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी भी समाप्त हो गई है।

अब सिफारिश नहीं, टैलेंट बनेगा आधार
कांग्रेस ने तय किया है कि अब प्रवक्ताओं की नियुक्ति सिफारिश या पुराने रसूख के आधार पर नहीं होगी। पार्टी ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिसके जरिए ऐसे नेताओं को चुना जाएगा जो टीवी डिबेट और सार्वजनिक मंचों पर मजबूती और तर्कों के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें।

पुरानों को भी देना होगा इंटरव्यू
इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि पहले से हटाए गए प्रवक्ताओं को भी अगर दोबारा मौका चाहिए, तो उन्हें इंटरव्यू और टैलेंट हंट प्रक्रिया से गुजरना होगा। यानी अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि क्षमता ही तय करेगी जिम्मेदारी।

5 फरवरी से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। तब तक मीडिया विभाग की ओर से अस्थायी तौर पर नेताओं को टीवी डिबेट और मीडिया में भेजा जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य युवाओं और काबिल चेहरों को आगे लाकर पार्टी की मीडिया रणनीति को मजबूत करना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!