MP के किसानों को मोहन सरकार ने दी मनोहर सौगात,परेशानी से जूझ रहे किसानों के खिलेंगे चेहरे

Edited By Desh sharma, Updated: 21 Jan, 2026 10:01 PM

madhya pradesh farmers receive a wonderful gift from the mohan government

सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत दी गई है। किसान हित की बात करने वाली मोहन सरकार ने किसानों के हित में ही काम किया है। आर्थिक तंगी और कई दूसरी परेशानियों की मार झेल रहे किसानो के चेहरे पर रौनक लाने का काम किया गया है।

(भोपाल): सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत दी गई है। किसान हित की बात करने वाली मोहन सरकार ने किसानों के हित में ही काम किया है। आर्थिक तंगी और कई दूसरी परेशानियों की मार झेल रहे किसानो के चेहरे पर रौनक लाने का काम किया गया है।

दरअसल सरकार ने किसानों के बैंक खातों में धान खरीदी के करोड़ों रुपयों का भुगतान कर दिया है। राशि के भुगतान  से किसानों के लिए राहत वाली खबर है।  एमपी के करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा किसानों से धान की खरीदी की गई है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि इस बार गत वर्ष से अधिक धान की खरीदी हुई है और धान के किसानों को भरपूर पैसा मिला है।

खाद्य  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए कहा कि धान उपार्जन के लिए निर्धारित 20 जनवरी तक पिछले वर्ष से 8 लाख 22 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है। सबसे बड़ी बात है कि  किसानों को उपज का भुगतान भी करने का दावा किया गया है।

9485 करोड़ रूपए के भुगतान का दावा

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपए प्रति क्विंटल है। किसानों को अभी तक 9485 करोड़ रूपए से अधिक राशि आबंटित की जा चुकी है और किसानों को राहत प्रदान की गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 51 लाख 75 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी गई है। प्रदेश के 7 लाख 62 हजार 629 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई है। लिहाजा धान किसानों के लिए ये बड़ी राहत मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!