Edited By Desh Raj, Updated: 10 Feb, 2026 11:13 PM

सोने-चांदी की कीमतों को लेकर लोगों की नजर लगातार बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई । लेकिन शाम तक चांदी...
(डेस्क): सोने-चांदी की कीमतों को लेकर लोगों की नजर लगातार बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई । लेकिन शाम तक चांदी 7,500 रुपये टूट गई और सोना 2,200 रुपये चढ़ गया।
चांदी 7,500 रुपये टूटी तो सोना 2,200 रुपये चढ़ गया
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां चांदी की कीमतें 7,500 रुपये या करीब तीन प्रतिशत टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलो रह गईं, वहीं मजबूत डॉलर के बावजूद सोने की कीमतें 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति किग्रा के बंद भाव से 7,500 रुपये लुढ़ककर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी कर मिलाकर) रह गई। वहीं दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया।
वहीं सोने में पूरा दिन खरीदारी देखने को मिली। आज सोने की कीमत में दिनभर गिरावट देखने को मिली, लेकिन शाम 8 बजे तक दाम फिर बढ़ गए.
पिछले बाजार सत्र में यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और निवेशकों की सतत लिवाली के बीच सोने में लगातार दूसरे सत्र में तेजी रही। विश्लेषकों के मुताबिक 'मंगलवार को सोने में मामूली बढ़त हुई, जबकि व्यापारी नए वृहद आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे थे।' ' अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 प्रतिशत टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना मामूली घटकर 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
एक्सपर्ट का कहना है कि फैक्ट्रियों और उद्योगों में चांदी की जरूरत लगातार बढ़ रही है, लेकिन बाजार में इसकी सप्लाई कम है. इसी वजह से चांदी की कीमत लंबे समय में बढ़ने की संभावना बनी रहती है. वहीं सोने की बात करें तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं और दुनिया भर के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं