चांदी 7,400 रुपये लुढ़की, सोना भी टूटा, जाने आज के ताजा रेट

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2026 06:58 PM

silver fell by rs 7 400 gold also fell know today s latest rates

कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,400 रुपये घटकर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना

एमपी डेस्क: कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,400 रुपये घटकर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1,300 रुपये के नुकसान के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 7,400 रुपये या लगभग तीन प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। इसका पिछला बंद स्तर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख और सप्ताह की शुरुआत में कीमतों के तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हल्की मुनाफावसूली की वजह से हुई। मजबूत डॉलर ने सर्राफा में निवेश की दिलचस्पी को और कम कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.91 डॉलर या 2.15 प्रतिशत टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना थोड़ी बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!