कांग्रेस को बड़ा झटका! अचानक से जिला अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 08:29 PM

district president resigns from post in dantewada

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। जहां दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने की वजह निजि कारण बताए हैं...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। जहां दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने की वजह निजि कारण बताए हैं। फिलहाल अचानक हुए इस इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

जिला अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष को भेज दिया है। बता दें कि मिशन 2028 के लिए कांग्रेस में संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है। ऐसे में अचानक से नियुक्त हुए जिला अध्यक्ष का इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है। भले ही कारण व्यक्तिगत हो लेकिन कहीं न कहीं पार्टी की अंदरूनी उठापठक पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!