MP के इस जिले में BJP जिला पंचायत अध्यक्ष नाराज, पति के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी,पति बोला- अध्यक्ष होने के बाद भी वजूद नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Mar, 2026 12:01 AM

bjp district panchayat president is angry in this district of mp

जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी और उनके पति शंभूलाल चंद्रवंशी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह से कलेक्टर से मिलने के लिए समय मांग रहे थे, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी।

रतलाम (समीर खान): जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी और उनके पति शंभूलाल चंद्रवंशी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह से कलेक्टर से मिलने के लिए समय मांग रहे थे, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। इसी बात से नाराज़ होकर जिला पंचायत अध्यक्ष कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गईं। उनके धरने पर बैठते ही राजनीतिक हलचल भी मच गई।

BJP जिला पंचायत अध्यक्ष होने का कोई वजूद ही नहीं- पति शंभूलाल चंद्रवंशी

 

PunjabKesari

पति शंभूलाल चंद्रवंशी का कहना है कि वो गांव लोगों की समस्या लेकर यहां आए थे लेकिन उन्हें मिलने के लिए वक्त ही नहीं दिया गया, वो 2 घंटे इतंजार करते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।  शंभूलाल ने आहत होते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष होने के बाद भी मिलने का समय नहीं मिला, इससे लगता है कि अध्यक्ष होने के बाद भी कोई वजूद नहीं है। पति शंभूलाल चंद्रवंशी इस वाक्य से काफी आहत नजर आए और संतुष्ट नहीं दिखे।

लाला बाई चंद्रवंशी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष

गौरतलब है कि लाला बाई चंद्रवंशी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, ऐसे में इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

वहीं  ऋषभ ठाकुर जो तहसीलदार हैं का कहना है कि उनकी मुलाकात ADM से हो चुकी थीं,लेकिन उन्हें कलेक्टर से मिलना था। लिहाजा ये मामला काफी चर्चा में आ गया है कि बीजेपी पंचायत अध्यक्ष होने के नाते उन्हें धरने पर बैठना पड़ा

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!