MP कांग्रेस को बड़ा झटका! दिग्गज विधायक दोषी करार, जानिए क्यों भेजे गए तिहाड़ जेल

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2026 05:17 PM

mp congress shock senior mla jailed in scam case

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में दोषी करार दिया है।

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी मानते हुए तिहाड़ जेल भेज दिया है। सजा का ऐलान अभी बाकी है।

क्या है पूरा मामला?

करीब 25 साल पुराने इस मामले में आरोप है कि जब राजेंद्र भारती जिला सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक, दतिया के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने अपनी मां के नाम 10.50 लाख रुपए की एफडी कराई थी। यह एफडी तीन साल के लिए थी, जिस पर 13.5% का उच्च ब्याज मिल रहा था। जांच में सामने आया कि नियमों के विरुद्ध हर साल एफडी का ब्याज निकाला गया, जबकि नियमानुसार भुगतान मैच्योरिटी पर होना चाहिए था।

फर्जीवाड़े से बढ़ाई गई अवधि

आरोपों के मुताबिक, 2001 में एफडी की अवधि पूरी होने पर दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ कर इसे 3 साल और बढ़ाया गया। इसके बाद 2004 में फिर रिकॉर्ड बदलकर अवधि करीब 10 साल तक बढ़ा दी गई, जिससे ऊंची ब्याज दर का फायदा लगातार मिलता रहा।

 जांच और कानूनी लड़ाई

2003 में बैंक को गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद आंतरिक जांच में कई अहम सबूत मिले। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ।

इस दौरान केस दतिया से ग्वालियर और फिर दिल्ली ट्रांसफर हुआ। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई चली, लेकिन अंततः दिल्ली की विशेष अदालत ने आरोपों को सही मानते हुए दोष सिद्ध कर दिया। लंबे समय से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अदालत के फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें सजा के ऐलान पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!