अचानक से बदले सोने-चांदी के रेट, चौंके ग्राहक...देखें आज के ताजा भाव

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 04:48 PM

gold and silver rates change suddenly customers taken aback  check today s la

पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में अचानक से बदलाव देखने को मिला...

एमपी डेस्क: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में अचानक से बदलाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार MCX में आज सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और वैश्विक संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुएं ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं। निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में इनकी कीमतों में उछाल मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में कमजोरी की वजह से आया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 5352 रुपये की उछाल के साथ 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो 3.50% की मजबूती है। वहीं सोने की तरह चांदी में भी जोरदार तेजी देखी गई। चांदी का भाव 11,300 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,241 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो करीब 5.05% की तेजी को दर्शाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोना-चांदी में तेजी आई है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की नीतियों और वैश्विक आर्थिक हालात भी कीमतों को समर्थन दे रहे हैं।

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेशकों को उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए सावधानी से निवेश करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!