Gold-Silver Price:एक सप्ताह में सोने-चांदी के दामों का हुआ बुरा हाल, चांदी में तो महागिरावट, क्या और आएगी कमी?

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Mar, 2026 03:10 PM

gold silver prices gold and silver rates take a beating this week

ईरान-इजराइल युद्ध और मध्य पूर्व  में बढ़ते तनाव के साथ ही  वैश्विक आर्थिक हालाकों के बीच इस सप्ताह कीमती धातुओं सोना और चांदी दोनों के मूल्यों में बड़ी ही गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते में कीमतें हैरान करती रहीं और निवेशकों के लिए भी बदलाव...

(डेस्क): ईरान-इजराइल युद्ध और मध्य पूर्व  में बढ़ते तनाव के साथ ही  वैश्विक आर्थिक हालाकों के बीच इस सप्ताह कीमती धातुओं सोना और चांदी दोनों के मूल्यों में बड़ी ही गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते में कीमतें हैरान करती रहीं और निवेशकों के लिए भी बदलाव चौंकाने वाले रहे। वैसे तो अमूमन इस तरह के भू-राजनीतिक हालातों में सोने की कीमतों में बढ़ौतरी होती है लेकिन बावजूद इसके विपरीत माहौल देखने को मिला जो काफी हैरान करने वाला रहा।

सोने और चांदी की कीमतों में हफ्ते में  बहुत बड़ी गिरावट

सप्ताह में सोने की कीमत में काफी गिरावट आई है, प्रति 10 ग्राम करीब 13,700 रुपये से कीमत गिरी है। जबकी दूसरी ओर चांदी की कीमत में प्रति किलो करीब 32,700 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। फीसदी के हिसाब से गौर किया जाए  तो सोना करीब 8.47% और चांदी लगभग 12.40% तक सस्ती हुई है। जाहिर है ये गिरावट काफी बड़ी है।

गौर करें तो  महीने की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जो अब 1,45,970 रुपये तक आ गया है। इसी तरह चांदी मार्च की शुरुआत में 3,15,000 रुपये प्रति किलो पर थी लेकिन अब गिरकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

कीमतों में गिरावट की बड़ी वजहें

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। जब ब्याज दरें अधिक होती हैं, तो निवेशक सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों के बजाय डॉलर और बॉन्ड में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं।

वहीं डालर की मजबूती भी कीमतों पर प्रभाव डाल रही हैं।  जब डॉलर मजबूत होता है  इसका असर वैश्विक मांग पर पड़ता है और कीमतें गिरने लगती हैं। इसके अलावा चीन को दुनिया का सबसे बड़ा सोना खरीदार माना जाता है, उसके केंद्रीय बैंक ने हाल के समय में सोने की खरीदारी धीमी कर दी है। हालांकि मिडिल ईस्ट में में तनाव बना हुआ है, फिर भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

आगे कैसा रहने वाला है ट्रेंड?

लिहाजा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। जब तक ये सारे हालात स्पष्ट नहीं होते तब तक सोने और चांदी की कीमतों में ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!