Edited By Desh Raj, Updated: 18 Mar, 2026 11:09 PM

मिडिल ईस्ट में युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद कीमती धातुओं का भाव कुछ समय बाद लगातार टूट रहा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मतलब कि बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी( MCX ) पर गोल्ड-सिल्वर (Gold Price) कीमतों में गिरावट आई है।
(डेस्क): मिडिल ईस्ट में युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद कीमती धातुओं का भाव कुछ समय बाद लगातार टूट रहा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मतलब कि बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी( MCX ) पर गोल्ड-सिल्वर (Gold Price) कीमतों में गिरावट आई है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये नजारा देखने को मिलना है। 18 मार्च 2026 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत जरूर मिली है, जबकि निवेशक बाजार की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं।
24 कैरेट सोने का भाव गिरा
नवीनतम दरों के मुताबिक, 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर लगभग 1,52,289 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है।
चांदी के मूल्य में भी आई बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट गिरकर करीब 2,44,950 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि बाजार में जारी इन दरों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देना पड़ता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है। इस गिरावट के साथ अब चांदी अपने हाई से 1.77 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है, तो वहीं सोना भी हाई से काफी सस्ता हो चुका है.