Edited By Desh Raj, Updated: 14 Mar, 2026 05:01 PM

14 मार्च को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों Gold Silver Price Today में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
(डेस्क): सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों से काफी गिरावट देखने को मिल रही है। दुनियाभर में युद्ध का माहौल है, शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट है, क्रूड ऑयल के दाम आसमान पर हैं इससे महंगाई बढ़ रही है और ग्लोबल इकॉनोमी पर भी प्रभाव पर रह है।
दरअसल, इक्विटी बाजारों में आई जबरदस्त गिरावट ने निवेशकों को मुसीबत में डाल दिया है। मार्केट में भारी नुकसान हुआ है। अब वे इस नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं। इसके लिए वे सोने में मुनाफावसूली कर रहे, यही कारण है कि सोने में गिरावट देखी जा रही है।
14 मार्च को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों Gold Silver Price Today में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।. वहीं आज के सोने-चांदी के ताजा भाव प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के सर्राफा बाजारों में लागू हो गए हैं
शनिवार को चांदी की कीमत में 10 हजार रुपए तो सोने की कीमत में 1500 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 14 मार्च को Bankbazaar.com के मुताबिक कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,54,190 रुपए प्रति ग्राम रहा, जबकि सर्राफा बाजार में चांदी 2,80,000 रुपए प्रति किलो के आसपास चल रही है.
सोने के दाम की बात जाए तो 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 14,685 रुपए है मतलब कि आज दामों में 143 रुपए की कमी आई है. आज 22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,17,480 रुपए है. कल इसकी कीमत 1,18,640 रुपए थी.
आज 24 कैरेट सोने के दाम की बात की जाए तो 1 ग्राम की कीमत 15,419 रुपए है। वहीं 10 ग्राम की कीमत 1,54,190 रुपए है. कल इसकी कीमत 1,55,720 रुपए थी. आज कीमतों में 1530 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. बात चांदी की करें तो शनिवार को 1 किलो चांदी की कीमत 2,80,000 रुपए है. जबकी कल इसकी कीमत 2,90,000 रुपए थी. आज कीमतों में 10,000 रुपए की कमी आई है। कहा जा सकता है कि आगे भी कीमतों में ऐसे ही कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।