महिला दिवस पर महिलाओं को CM की बड़ी सौगात, खातों में डाल दिए इतने पैसे, चैक करें अपना अकाउंट

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Mar, 2026 03:18 PM

release of 25th installment of mahatari vandan yojana in chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छतीसगढ़  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को खास सौगात दी है।  महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश की पात्र करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में 25 वीं किस्त की राशि सीएम विष्णुदेव साय ने अतंरित कर दी है।

(बस्तर): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छतीसगढ़  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को खास सौगात दी है।  महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश की पात्र करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में 25 वीं किस्त की राशि सीएम विष्णुदेव साय ने अतंरित कर दी है। वृहद महतारी वंदन सम्मलेन के इस  कार्यक्रम में सीएम पहले प्रदेश की हितग्राही महिलाओ से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुलाकात भी की और योजना के लाभ में जाना। CM ने महिलाओं से पूछा की वो राशि का उपयोग किस तरह से कर रही हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए सीएम साय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महतारी वंदन योजना’ से जुड़ी मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सीएम साय ने कहा है कि उनकी सरकार का सतत प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अधिक से अधिक अवसर मिलें और उनके जीवन में खुशहाली व सम्मान का विस्तार हो। मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार होगा और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका भी मजबूत होगी।

राज्य सरकार ने इस बार करीब 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया । इसके लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की राशि जारी की गई । इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवार के खर्चों में सहयोग देना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!